राहुल गांधी की देश के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी को पाकिस्तान संसद करती है सराहना : संजय जोशी
Uploader: HARYANA TEJ
Original upload date: Mon, 02 Sep 2019 00:00:00 GMT
Archive date: Fri, 10 Dec 2021 02:23:14 GMT
कैथल, 2 सितंबर (मोहित गुलाटी): जक्वमू कश्मीर में धारा-370 को खत्क्वा करने पर आज दुनिया में भारत देश की इज्जत बढ़ी है। लेकिन कांग्रेस के राहुल गांधी ने धारा-370 को खत्क्वा करने पर जो टिका टिप्पणी की है
Show more...
जिसे पाकिस्तान संसद में सराहना की गई है, ऐसे कांग्रेसियों को शर्म आनी चाहिए जो देश के जनहित के फैसलों के खिलाफ बोलते है। यह आरोप आर.एस.एस. और भाजपा के पूर्व राष्टï्रीय संगठन महामंत्री संजय विनायक जोशी ने कैथल में एक बड़े मंच पर लगाए। संजय जोशी कैथल की नई अनाजमंडी में भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पाला राम सैनी द्वारा आयोजित जन आशीर्वाद रैली में बतौर मुक्चयातिथि पहुंचे। रैली में पहुंचने से पूर्व भारी संक्चया में युवाओं का काफिला छात्रावास रोड से रैली स्थल पर पहुंचा। यहां रैली मेंं संजय जोशी के पहुंचने पर बड़ी फूल माला से उनका स्वागत किया गया। इस विशाल रैली के आयोजक पालाराम सैनी ने मुक्चयातिथि संजय जोशी को चांदी का मुकुट पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। रैली के सबसे पहले शुभारंभ से पूर्व पाला राम सैनी ने संजय जोशी और उनके गुरु लोकेश के चरणों में हाथ लगाकर उनसे आशीर्वाद लिया। यहां रैली में बोलते हुए संजय जोशी ने कहा कि पाकिस्तान में सिख लड़की का अपहरण करके धर्म परिवर्तन करवाया गया है, वह निंदनीय है। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर जो अत्याचार हो रहे हैं, उस पर पाकिस्तान सरकार अपनी आंख खोले और संवेदनशील बने। वर्तमान भारत सरकार की सराहना करते हुए जोशी ने कहा कि आज दुनिया में हिंदूस्तान का डंका बज रहा है। दुनिया मेंं आज देश की इज्जत बढ़ी है। ऐसा इसलिए संभव हो पाया है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में आज एक शञ्चितशाली और मजबूत सरकार काम कर रही है। मनोहरलाल के नेतृत्व में हरियाणा में आज पहली बार ऐसी सरकार है जो खर्ची और पर्ची मुञ्चत है। उन्होंने पूर्व कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए का कि पूर्व सरकार में अगर किसी को कोई काम निकालना होता था तो खर्चा देना पड़ता था। पहले आम आदमी को सरकार में काम निकलवाना टेढ़ी खीर होती थी। मनोहरलाल के सरकार में आने के बाद आम जनता के लिए, गरीबों के लिए, पढऩे वाले विद्यार्थियों के लिए जो योजनाएं शुरू की हैं, खर्ची और पर्ची से मुञ्चित दिलाकर जनता के प्रति लोगों का जो विश्वास बढ़ा है यह साफ दर्शाता है कि वर्तमान सरकार की दशा और दिशा दोनों साफ और स्पष्टï है। जोशी ने आरोप लगाया कि पहले नौकरियों में भर्ती होते समय रिश्वत चलती थी। आज पांच वर्ष में हरियाणा मेंं पहली बार जो भर्तियां हुई हैं, वो बिना खर्ची-पर्ची के मनोहर सरकार में की गई है।
बॉञ्चस
पालाराम सैनी ने मांगा जनता से आशीर्वाद :
जन आशीर्वाद रैली में संजय जोशी के वञ्चतव्य से पूर्व रैली के आयोजक पाला राम सैनी ने मंच से जनता से अपने लिए आशीर्वाद मांगा। उन्होंने आम जनता से आह्वïान किया कि वह उनके परिवार के एक सदस्य की तरह हैं। वह ञ्जाी आगामी विधानसभा चुनावों में अपना भाग्य आजमाना चाहते हैं इसके लिए जनता और भाजपा संगठन से वह आशीर्वाद चाहते है। पाला राम सैनी ने कहा कि भाजपा उन्हें यहां से टिकट देती है तो वह कैथल विधानसभा की सीट जीतकर भाजपा की झोली में डाल देंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए वह पूरी तरह से तैयारियां कर रहे हैं। जनता का ञ्जाी उन्हें आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अगर वह कैथल विधानसभा से विधायक के रूप मेंं चुने जाते है तो वह यहां की तस्वीर बदल देंगे। कैथल में होने वाले विकास कार्यों को देखने के लिए प्रदेश भर के लोग पहुंचेंगे।
#Palaramsaini#haryanatej#janashirwadrally#
Subscribe the Channel 'Haryana Tej'