Original upload date: Fri, 20 Dec 2019 01:00:00 GMT
Archive date: Tue, 26 Nov 2024 15:58:12 GMT
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान नखास चौक पर पत्थर चलने की घटना के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया है। हालात को नियंत्रण में लेने औ
...
र उग्र भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। जुमे की नमाज के बाद घंटाघर स्थित जामा मस्जिद से निकले लोगों ने हाथ में काली पट़टी बांधकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी नखास चौक के पास पहुंचे थे कि वहां किसी ने पत्थर चला दिया। इसके बाद ही माहौल बिगड़ा। भीड़ की ओर से नखास खूनीपुर रोड और नखास रेती रोड पर दोनों तरफ से पथराव हुआ। करीब 15 मिनट तक पत्थर चले। इस दौरान पुलिस ने आंसू गैस के दो गोले छोड़े। पथराव में एक पुलिस कर्मी और एक अन्य प्रशासनिक कर्मचारी के घायल होने की खबर है। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है।